प्रयागराज , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कूट रचित और फर्जी अभिलेखों के सहारे सोरांव इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति पर कब्जे का मामला, सामने आया है।
सोरांव इंटर कॉलेज की प्रबंधक मधु श्रीवास्तव ने शिवकुटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है संजीव कुमार,भारत लाल, अरुण कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, शाहनबाज और इकबाल अहमद के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है,शिवकुटी थाना पुलिस ने 27 सितंबर को आईपीसी 1860 की धारा 419,420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है,एफआईआर के मुताबिक सोराव इंटरमीडिएट कॉलेज का संचालन सोराव शिक्षा समिति रजिस्टर्ड संस्था द्वारा किया जाता है,संस्था की नियमावली के मुताबिक संस्था की बैठकों को आहूत करने का एकमात्र अधिकार संस्था के मंत्री को है,संस्था की कपोल कल्पित बैठक करने के उद्देश्य से संजीव कुमार गुप्ता ने प्रबंधक मधु श्रीवास्तव के हस्ताक्षर की कूट रचनाकर एक फर्जी और कूटरचित पत्र 15 दिसंबर 2020 को तैयार किया,उसी कूटरचित पत्र को सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स के समक्ष प्रस्तुत कर अज्ञात संयुक्त मंत्री द्वारा फर्जी बैठकों की कार्यवाही के प्रपत्र दिए गए। आरोप है कि इस कार्य में नामजद अभियुक्तों ने भी सहयोग किया,।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित