फिरोजाबाद , मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजपुर जिला के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में मुस्तफा बाद मार्ग पर मंगलवार देर शाम विजली हाई टेंशन लाइन के नीचे लटकते तारों से खड़ी कंटेनर में करंट आने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय युवक जख्मी हो गया। इसहादसे से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मार्ग जामकर हंगामा किया गया। बुधवार को बालक के शब का पोस्टमार्टम कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकोहाबाद के मुस्तफाबाद मार्ग पर मंगलवार देर शाम गांव शोभानपुर नगला झील पर आलू के कंटेनर में अचानक बिजली के हाई टेंशन लाइन के लटकते से करंट आ गया। कंटेनर के बराबर खड़े हुए एक 12 वर्षीय बालक हिमांशु इसकी चपेट में आ गया और उस,की मौत हो गयी। वहीं कंटेनर में बैठा युवक को उधम सिंह उर्फ राजा जख्मी हो गया। एक महिला द्वारा प्लास्टिक के पाइप के सहयोग से दोनों को कंटेनर से अलग किया गया। हादसे की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड एकत्रित हो गयी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही क विरोध मे मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को ग्रामीणों ने बताया पहले भी बिजली के तार नीचे होने के कारण हादसा हो चुके हैं। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। इसके बाद भी बिजली के तार सही नहीं किए गये है। एसडीएम में विभाग की लापरवाह कर्मचारियो की जांच कर कार्रवाई करने का आशावसन दिया और पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा दिलाया है । तभी मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा सका। गंभीर रूप से बिजली करंट के कारण झूलते हुए उधम सिंह उर्फ राजा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित