फरीदाबाद , जून 04 -- हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर तेज अंधड़ के दौरान एक क्रेन मजदूरों के कंटेनर पर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों को निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैजानकारी के अनुसार, पनहेड़ा खुर्द गांव के पास निर्माण कार्य में लगी क्रेन 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के कारण असंतुलित होकर मजदूरों के रहने के लिए रखे गए कंटेनर पर गिर गई। हादसे के समय कंटेनर में कई मजदूर मौजूद थे। दुर्घटना के बाद पुलिस, निर्माण कंपनी के कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीण और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

रात तक चले राहत एवं बचाव अभियान में दो मजदूरों के शव निकाले गए, जबकि चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जान कारी के अनुसार दो मजदूर अब भी मलबे में फंसे बताए गए हैं। उन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम और अन्य बचाव एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित