चंडीगढ़ , मई 04 -- हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद जिले के पल्ला सेहतपुर गांव में शहरी स्वास्थ्य केंद्र बनाने को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि केंद्र के निर्माण पर 22.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी और बड़े अस्पतालों पर बोझ कम होगा। इससे लोगों को समय पर इलाज मिलेगा और राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली मजबूत होगी।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने, नई सुविधाएं शुरू करने और हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित