भरतपुर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में धौलपुर के सैपऊ थाना क्षेत्र में भरतपुर- धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 123 पर गुरुवार मध्य रात्रि के पश्चात पुलिस को छकाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर बजरी बिखेर कर फरार हुए बजरी माफियाओं की तलाश में शुक्रवार को पुलिस की छापामारी जारी रही।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस दल ने बजरी माफियाओं का कई किलोमीटर तक पीछा किया। पुलिस के भय और दबाव के कारण माफिया बजरी को राजमार्ग पर छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस और बजरी माफिया के बीच पीछा करने के दौरान हुई भागमभाग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित