श्रीगंगानगर , जून 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने मंगलवार को बताया कि लक्ष्मण (20) और राजसिंह उर्फ तूफान सिंह (20) को गिरफ्तार किया गया है। लक्ष्मण सिंह पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित