मॉस्को , अप्रैल 24 -- रूस के विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोदियोन मिरोशनिक ने दावा किया है कि फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेन के सशस्त्र बलों के हमलों में 8,000 से अधिक रूसी नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है और लगभग 20,000 लोग घायल हुए हैं।

श्री मिरोशनिक के अनुसार, कुल मिलाकर 27,872 नागरिक हताहत हुए हैं, जिनमें 8,012 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि 2026 के पहले 90 दिनों में ही कम से कम 1,725 नागरिक घायल हुए हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी बलों ने रूस के नागरिक ठिकानों पर चार लाख से अधिक गोले दागे हैं, जबकि 2026 के पहले तीन महीनों में यह संख्या 43,000 से अधिक रही है।

श्री मिरोशनिक ने कहा कि इन आंकड़ों को पश्चिमी देशों द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है या तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी बतायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित