पटना , सितंबर 10 -- बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) फरक्का जल संधि मुद्दे पर 11 सितंबर को प्रदेश के 26 जिलों में प्रेस वार्ता का आयोजन करेगी।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज सभी जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम और प्रस्तावित प्रेस वार्ता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री कुशवाहा ने कहा कि बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार समेत 12 जिलों में 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इन जिलों के अतिरिक्त शेष 26 जिलों में शुक्रवार, 11 सितंबर को फरक्का जल संधि के मुद्दे पर प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। प्रेसवार्ता में संबंधित जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी के विधायक भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम के प्रथम चरण में चार जिलों में मिली सफलता के लिए सभी जिलाध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित