पटना , अक्टूबर 09 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कहा है कि फरक्का जल संधि के नवीनीकरण के समय वर्ष 2050 तक बिहार की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

जदयू नेता ने पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि इस संधि के निर्धारण के दौरान बिहार के हितों की अनदेखी की गई, जिसका असर राज्य में सिंचाई, पेयजल, औद्योगिक विकास और लाखों लोगों की आजीविका पर पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार के जल हितों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर फरक्का बैराज और फरक्का जल संधि के बिहार पर पड़ने वाले प्रभावों पर आधारित वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया तथा विषय से संबंधित जानकारी देने वाले पर्चे वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित