फतेहाबाद , सितंबर 29 -- हरियाणा के फतेहाबाद शहर के हुडा सेक्टर स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें चार युवक और चार युवतियों को पकड़ा है।

उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) जगदीश काजला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है जिसमें चार युवकों और चार युवतियों है।सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार, सेंटर में स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेंटर पर दबिश दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित