उदयपुर , अगस्त 07 -- राजस्थान में उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में फतेहसागर झील में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि झील में अधेड व्यक्ति के शव देखकर नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के दल को मौके पर बुलाया।
नागरिक सुरक्षा विभाग दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव झील से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर युसूफ अली हुसैन के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित