फतेहपुर , मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि धाता थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कबरहा गांव के पास एक बाइक से सवार होकर तीन लोग चित्रकूट की ओर जा रहे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें अनूप सिंह (18) और जयसिंह (22) की मौके पर मौत हो गई जबकि सुनील घायलवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी भी स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है।

एक अन्य घटना में कानपुर प्रयागराज हाईवे पर मालवा थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के सामने बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी जिसमें आलम और साबिर निवासी आवास विकास कल्याणपुर कानपुर नगर की मौके पर मौत हो गई जबकि पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में कानपुर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित