फतेहपुर वार्ता , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से साइकिल से विद्यालय जा रहे छात्र की मौत हो गयी।
छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आयुष पुत्र गौरी शंकर सरस्वती ज्ञान मंदिर में आठवीं कक्षा का छात्र था और रोज की तरह वह अपने घर से साइकिल से स्कूल जा रहा था। इस दौरान खखरेरू दामुपुर मार्ग पर बेरी चकिया गांव के पास पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित