फतेहपुर , नवंबर 07 -- उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में शनिवार को एक घर में विस्फोट से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में घर की छत भी धराशायी हुई है। घटना की खबर पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के हथगाम कस्बे में रफी चोरी से पटाखा बनाने काम करता था। बताया जाता है कि दीपावली पर्व के लिये वह पटाखा बनवा रहा था कि उसके फ्रिज में विस्फोट हुआ और आग पटाखे तक पहुंच गई जिससे भयानक विस्फोट हुआ और उसने उसकी पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी घर की छत भी उड़ गई। मौके पर पहुंची फारेसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित