फतेहपुर , अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव मामूली विवाद के बीच शराब के ठेकेदार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी जिससे एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और परिजनों की ताहिर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार असनी गांव में शराब का ठेका है देर रात गांव का ही युवक मनीष दुबे किसी काम से निकला तो सेल्समेन गोवर्धन निषाद के बच्चों से मनीष दुबे की कहा सुनी हो गई इस पर सेल्समैन ने ठेकेदार अमन सिंह और मनु सिंह को फोन कर बुला लिया। जब दोनों पहुंचे तो बात और बिगड़ गई।

इस बीच आरोप है कि लाइसेंस से रिवॉल्वर से मनु सिंह ने गोली चला दी जिससे मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से कानपुर के लिए रेफर किया गया परिजन और पुलिस उसे कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मनीष की मौत के बाद शव को पुलिस ने कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सेल्समैन गोवर्धन को हिरासत में ले लिया है। और दोनों आरोपियों की तलाश में टीम में गठित कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित