फतेहपुर , मई 25 -- उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान की मां का शव सोमवार सुबह खेत में पड़ा मिला है। हत्या की आशंका के साथ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किशोई गांव के प्रधान अजीत सिंह की मां रात में अपने घर में सोई हुई थी। सुबह परिजन जागे तो मां बिस्तर पर नहीं मिली। इस पर जब खोज शुरू हुई तो पता चला कि गांव के बाहर एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव पड़ा है। इस पर ग्राम प्रधान और गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव उनकी मां का था। ग्रामीणों में चर्चा है कि ग्राम प्रधान की मां की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।
पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित