फतेहपुर , मई 18 -- उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक मकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट जाने से एक ही परिवार के छह लोगों समेत नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कानपुर रेफर किया गया है। इनमें चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में एक परिवार दो कमरों के मकान में रहता है। सोमवार दोपहर घर के भीतर रखे गैस सिलेंडर में कथित रूप से रिसाव होने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद मकान में आग फैल गई, जिससे घर के भीतर मौजूद छह लोग झुलस गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित