फतेहपुर , जनवरी 22 -- फतेहपुर जिले के सबसे बड़े उद्योगपति व वरिष्ठ अधिवक्ता जय राम मानसिंह की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लेकर परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई है। घटना की सूचना पर एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण व आईजी प्रयागराज अजय मिश्र मौके पर पहुंचकर घटना के खुलासे के लिए पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता व शहर के सबसे बड़े उद्योगपति बीती देर शाम घर से निकले थे कि महर्षि विद्या मंदिर जेल रोड पर अज्ञात हत्यारे ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के सबसे बड़े उद्योगपति जय राम मानसिंह की हत्या की सूचना पर एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण व आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा मौके पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाई। दूसरी ओर पुलिस ने इस हत्या के मामले में मृतक अधिवक्ता के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित