फतेहपुर , फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में दरौली मोड़ के पास एक लगभग 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार स्थानीय लोगों ने दरौली मोड़ के समीप सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित