उदयपुर , जून 12 -- राजस्थान में उदयपुर की ऐतिहासिक फतहसागर झील में कूदकर शुक्रवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फतहसागर झील के बोट क्षेत्र में एक युवक टिकिट लेकर नाव में बैठा और लाइफ जैकेट भी पहना। नाव संचालक नाव द्वारा में बैठने के लिए दूसरे पर्यटकों की प्रतीक्षा की जा रही थी इसी बीच युवक लाइफ जैकेट एवं जूते उतारकर झील में कूद गया।

घटना की सूचना मिलने पर नागरिक सुरक्षा के दल ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 मिनिट की मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकालकर पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस ने शव एम बी चिकित्सालय के शवगृह में रखवाया है। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित