मुंबई , अक्टूबर 25 -- महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताछगन भुजबल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी को राज्य विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र से पहलेउप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को वित्त मंत्रालय दिये जाने का भरोसा दिलाया है।

श्री भुजबल ने श्री फडणवीस के साथ उनके आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर बैठक के बाद मीडिया वालों से बात करते हुएकहा कि पार्टी को उम्मीद है कि महायुति गठबंधन बनने के दौरान बनी सहमति के मुताबिक वित्त मंत्रालय पार्टी को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री फडणवीस ने मांग पर सकारात्मक जवाब दिया है और पार्टी नेताओं को भरोसा दिलाया है कि श्रीमती सुनेत्रा पवार को यह विभाग दिया जाएगा।

उन्होंने ने कहा कि हालांकि औपचारिक सुपुर्दी में देरी हुई है, क्योंकि राज्य सरकार पूरे महाराष्ट्र में प्रभावित किसानों कोसूखा राहत मदद के लिए बातचीत और वित्तीय योजना में लगी हुई है।

श्री भुजबल ने कहा, " मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राकांपा को वित्त मंत्रालय देने को लेकर बहुत सकारात्मक हैं। हमारेविधायक को लगता है कि महायुति गठबंधन बनने के दौरान बनी सहमति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने हमें भरोसा दिलाया हैकि यह मंत्रालय सुनेत्रा पवार को दिया जाएगा, और आने वाले शीतकालीन सत्र पहले उन्हें औपचारिक जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। "उन्होंने राकांपा के दोनों गुटों के विलय की किसी भी संभावना से भी इनकार किया और कहा कि फिर से एक होने पर कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय देने के अलावा कैबिनेट में कोई बड़ा फेरबदल होने की उम्मीद नहीं है, जबकि खाली मंत्री पदों को बड़े कैबिनेट विस्तार से भरा जाएगा।

इस बीच, पुणे आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा कोरेगांव पार्क-मुंधवा इलाके में कथित 40 एकड़ जमीन के लेन-देनमें धोखाधड़ी के सिलसिले में श्रीमती पवार के दो निजी सहायकों को नोटिस जारी करने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

यह मामला एक प्रस्तावित आईटी पार्क से जुड़े कथित लेन-देन में 21 करोड़ रुपये की कथित स्टाम्प ड्यूटी चोरी से जुड़ा है। नोटिस के बाद राकांपा कोर कमेटी की एक आपात बैठक श्रीमती पवार के आधिकारिक आवास 'देवगिरी' पर हुई। इसकेबाद पार्टी नेताओं ने 'वर्षा' में श्री फडणवीस से मुलाकात की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित