नागपुर , जनवरी 15 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को यहां निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और लोगों से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की।

मतदान करने के बाद श्री फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि वोट न देना अपने नागरिक कर्तव्य से बचना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित