फगवाड़ा , अक्टूबर 06 -- धान की पराली के प्रभावी प्रबंधन और पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए फगवाड़ा की उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) डॉ नवजोत शर्मा ने मंगलवार को उपमंडल के गांवों के सरपंचों और नंबरदारों के साथ बैठक की।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के सहयोग से आयोजित बैठक में एसडीएम ने गांवों के प्रमुखों से किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए जागरूक करने और गांव स्तर पर निगरानी में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पराली जलाना कानूनी अपराध है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित