कपूरथला , जनवरी 30 -- पंजाब में कपूरथला के जिला मजिस्ट्रेट सह उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने शुक्रवार को कहा कि श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव के सिलसिले में फगवाड़ा सब-डिवीजन में 31 जनवरी 2026 को निकाली जा रही बड़ी शोभायात्रा की वजह से शहर का ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया गया है और इसी को देखते हुए फगवाड़ा के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों/ कॉलेजों में 31 जनवरी 2026 को छुट्टी का एलान किया गया है। श्री पंचाल ने कहा कि ये छुट्टी के आदेश उन स्कूलों/कॉलेजों पर लागू नहीं होंगे जिनमें उस तारीख को बोर्ड/यूनिवर्सिटी की परिक्षाएं होनी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित