फगवाड़ा , सितंबर 19 -- पंजाब में फगवाड़ा की बसंत नगर स्थित चपड़ कॉलोनी में शुक्रवार देर रात तीन नकाबपोश युवकों ने मोटरसाइकिल पर आकर एक मकान पर पेट्रोल से भरी जलती बोतलें फेंक दीं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना रात करीब तीन बजे सतनामपुरा थाना क्षेत्र में हुई। रवि कुमार के अनुसार परिवार घर के अंदर था, तभी मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने जलती बोतलें मकान की ओर फेंकीं और मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को कुछ ही मिनटों में दे दी गई थी।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पहले भी संदिग्ध लोगों की आवाजाही की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित