पांढुर्णा , सितंबर 09 -- मध्यप्रदेश के पांढुर्णा विकासखंड के जाटलापुर गांव में मंगलवार रात 23 वर्षीय युवक अंकित तायवाड़े का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि तनाव का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस के अनुसार घटना के समय अंकित घर में अकेला था। उसके माता-पिता मंगलवार रात खेत गए हुए थे। देर रात वापस लौटने पर उन्होंने अंकित को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पिता शामराव तायवाड़े ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पांढुर्णा सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि परिजन भी घटना के कारण के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं।

थाना प्रभारी अमित दानी ने बुधवार सुबह बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अंकित के पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में होने की जानकारी मिली है। वह किस बात को लेकर तनाव में था, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित