पटना , अक्टूबर 08 -- िहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति प्रो.(डॉ.) राम वचन राय ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रो.(डॉ.) राम वचन राय ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल है। नाना पाटेकर जी ने अपने सहज अभिनय एवं दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ी है। गंभीर सामाजिक विषय या हास्य-व्यंग्य उन्होंंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया।
प्रो.(डॉ.) राम वचन राय ने कहा कि नाना पाटेकर का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर शोकाकुल परिवार और प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित