नैनीताल , अप्रैल 27 -- उत्तराखंड के प्रसिद्ध गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को सोमवार को नया कुलपति मिल गया है।
कुलाधिपति लेफ्टि0 जनरल (अप्रा) गुरमीत सिंह ने प्रोफेसर शिवेन्द्र कुमार कश्यप को सोमवार को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।
प्रोफेसर कश्यप वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के पद पर कार्यरत हैं। जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है।
कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधिनियम, 1958 (उत्तराखंड में यथाप्रवर्तित) की धारा-11(1) के तहत गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल के आधार पर की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित