नयी दिल्ली , जून 23 -- भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रेम चंद को अफ्रीकी देश काबो वर्दे गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
श्री प्रेम चंद भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं और अभी अबू धाबी में भारतीय दूतावास में तैनात हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित