पटना , अप्रैल 03 -- इस वर्ष कारामचंद्र खान सामाजिक विज्ञान पुरस्कार मशहूर लेखक प्रेम कुमार मणि की पुस्तक 'भारत एक विचार परंपरा' को दिया गया है।

लोकदर्शन न्यास के बैनर तले आयोजित समारोह में प्रसिद्ध पर्यावरण विद और समाजसेवी मेधा पाटकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान और मशहूर कवि आलोक धन्वा ने संयुक्त रूप से श्री मणि को मोमेंटो, एक लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र के साथ यह पुरस्कार प्रदान किया।

श्री मणि ने आज प्राप्त पुरस्कार राशि को पर्यावरण विद मेधा पाटकर के आंदोलन में सहयोग के रूप में समर्पित कर दियामुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरण विद मेधा पाटकर ने कहा कि वह चकित हैं कि रामचंद्र खान पुलिस अधिकारी होने के बावजूद इतने बड़े समाज विज्ञानी थे। उन्होंने कहा कि श्री खान ने पुलिस को एक नया स्वरूप दिया। वह आंदोलनकारियों पर लाठी चलाने से ज्यादा अपराध के खात्मे पर ध्यान देते थे। सुश्री पाटकर ने श्री खान की पत्नी पद्मश्री उषाकिरण खान से अपने संबंधों को याद किया।

पुस्तक के लिए प्रशस्ति वाचन करते हुए कनुप्रिया शंकर ने श्री मणि जो यह पुरस्कार देने की उद्घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित