भरतपुर , जून 15 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर सोमवार को प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सवाई माधोपुर के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सूत्रों ने बताया कि टोंक जिले की सीमा पर सुरेली रेलवे स्टेशन के पास तड़के टोंक निवासी प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान टोंक निवासी मनचेता (25) और विमल (26) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित