फिरोजाबाद , सितम्बर 24 -- फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को एक युवती परिजनों के द्वारा उसके प्रेमी के साथ शादी से इन्कार करने के कारण कुएं में कूद गई जिसे घायल अवस्था में बाहर निकाल कर सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
थाना खैरगढ़ के गांव कुड़ी मे एक युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। जिसकी जानकारी युवक और युवती के परिजनों को हो गई थी। मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया था। युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी युवक के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया गया। परिजनों के फैसले से आहत गुरुवार को सुबह युवती गांव के बाहर आत्म हत्या के इरादे से कुएं में कूद गई।
कुएं में कूदने की जानकारी पर उसका चाचा वहां ग्रामीणों को लेकर पहुंचा प्रयास करके युवती को कुएं से बाहर निकाल कर घायल अवस्था में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। युवती के कुएं में गिरने से घायल होने की जानकारी मिलने पर उसका प्रेमी युवक और उसके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित