आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 30 -- एशियाई खेलों में बुधवार को महिला 60 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में भारतीय मुक्केबाज प्रिया घंघास को चीन की यांग खिलाफ हार के बाद कांस्य पदक मिला। वहीं महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में लवलीना ने कजाकिस्तान की नतालिया बोगदानोवा को हराया और स्वर्ण पदक के मुकाबले में प्रवेश किया।
आज यहां महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में लवलीना ने नतालिया को 3-2 से हराकर खिताबी के मुकाबले में प्रवेश किया। लवलीना ने अपने पूरे अनुभव का परिचय देते हुए सही समय पर हमला किया और यह सुनिश्चित किया कि नतालिया अंतिम दौर में कोई जोरदार प्रहार न कर सकें। मुकाबला बेहद करीबी था, लेकिन लवलीना के शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनाई।
इस जीत के साथ झगझोऊ 2023 में रजत पदक जीतने वालीं ओलंपिक पदक विजेता लवलीना आइची-नागोया 2026 के फ़ाइनल में पहुँचने वाली भारत की तीसरी मुक्केबाज बन गई हैं। उनसे पहले परवीन हुड्डा और अंकुश पांघल ने कल स्वर्ण पदक मुक़ाबलों में अपनी जगह पक्की की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित