नयी दिल्ली , अक्टूबर 18 -- प्रियांश आर्य (199) और आयुष बदोनी (नाबाद 115) रनों की शादार शतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय चार विकेट पर 381 रन बना अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
आज यहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फेसला किया। दिल्ली का पहला विकेट सनत सांगवान (आठ) रन के रूप में 67 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 21वें ओवर में यश ढुल (10) रन बनाकर आउट हुये। इन दोनों बल्लेबाजों को हर्षल पटेल ने आउट किया। आयुष डोसेजा (29) रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये।
दिन का खेल समाप्त होने के समय दिल्ली ने 84 ओवरों में चार विकेट पर 381 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित