मुंबई , मई 16 -- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दिलकश तस्वीरें शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने वर्क फ्रंट के अलावा निजी जिंदगी से जुड़े पल भी वे यहां साझा करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कई तस्वीरें हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये फोटोज उनकी बीते पूरे वीक की झलकियां हैं। उनकी बेटी मालती भी तस्वीरों में हैं।इसके अलावा कुछ रैंडम फोटोज भी हैं, जिनमें वे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। उन्होंने घर पर रहकर सुकून के पल बिताए। सेल्फ केयर की। आराम फरमाया और पसंदीदा सिनेमा देखा। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा है, 'यह मेरे एक नए दौर का लॉन्च है'। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्तों के साथ भी मस्ती करती दिखी हैं।

प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी की झलकियां भी तस्वीरों में हैं। वे ग्रीटिंग कार्ड बना रही हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरें उनके प्ले टाइम की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित