नयी दिल्ली , फरवरी 16 -- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 18 और 19 फरवरी को असम के दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगी।
पार्टी के सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी 18 फरवरी को गुवाहाटी स्थित राजीव भवन पहुंचेंगी, जहां स्क्रीनिंग कमेटी, राजनीतिक मामलों की समिति और विभिन्न जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा वह विधायकों, पूर्वोत्तर कांग्रेस समन्वय से जुड़े नेताओं और सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित