भीलवाड़ा , जुलाई 25 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में हुरड़ा स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया जब प्रिंसिपल के कक्ष की छत की पट्टियां अचानक भरभराकर आ गिरीं।
बताया जा रहा है कि दोपहर के समय इसी कमरे में स्कूल स्टाफ और बच्चों की मौजूदगी रहती है। शनिवार सुबह जब स्कूल स्टाफ विद्यालय पहुंचा, तो प्रिंसिपल रूम का नजारा देखकर दंग रह गया। कमरे में छत की पट्टियां गिरी पड़ी थीं और वहां रखा स्कूल मटेरियल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित