भरतपुर , जनवरी 16 -- राजस्थान में धौलपुर में बाड़ा हैदर शाह सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के तबादले के विरोध में छात्राओं का आंदोलन शु्क्रवार को भी जारी रहा। इस बीच आंदोलनकारी छात्राओं को शिक्षा विभाग के एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर हड़काने और धमकी देने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा हड़काने और धमकी देने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ा हैदर शाह सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल नरेश जैन का तबादला धौलपुर से झालावाड़ कर देने से आक्रोशित छात्राओं ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन आज मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अशोक उपाध्याय और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा स्कूल पहुंचे जिन्होंने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे प्रिंसिपल का तबादला रद्द करने की मांग पर अड़ी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित