जयपुर , मार्च 28 -- राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रिंटिंग उद्योग को राज्य की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है और कहा है कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर इसे और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
श्रीमती दिया कुमारी शनिवार को यहां 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो 2026 में भाग लेकर यह बात कही। उन्होंने स्टार्टअप्स और युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस एक्सपो के माध्यम से प्रदेश में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ निवेश और रोजगार के नये अवसर सृजित भी होंगे।
इस दौरान श्रीमती दिया कुमारी ने प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों और उद्यमियों से संवाद कर उनके अनुभवों और सुझावों को जाना और प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग की अत्याधुनिक तकनीकों और नवाचारों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में लगाये गये विभिन्न स्टॉल का दौरा किया और नवीनतम तकनीकी नवाचारों की जानकारी ली। जयपुर के जेईसीसी में आयोजित यह कार्यक्रम प्रिंटर्स क्लब ऑफ़ इंडिया एवं राजस्थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में गोपाल शर्मा, प्रिंटिंग क्लब के प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह, प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित