भरतपुर , जुलाई 25 -- राजस्थान में भरतपुर जिले की पुलिस ने पहरसर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी किया गया सारा सामान बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के नाम शेरसिंह वाल्मीकि और विनय कोली बताये गये है।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई की रात स्वास्थ्य केंद्र से चोरी हुए गोदरेज कंपनी के दो एयरकंडीशनर और क्रॉम्पटन कंपनी के एक गीजर बरामद कर लिया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से आग्रह किया है कि चोरी का माल खरीदने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित