रायपुर , जून 19 -- छत्तीसगढ़ विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक शुक्रवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष सी-01 में समिति के सभापति अजय चन्द्राकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में समिति के सदस्य कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मनोज मंडावी, पुरन्दर मिश्रा और मोतीलाल साहू सहित विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित