मुंबई , जनवरी 12 -- प्राइम वीडियो ने तेलुगु क्राइम सस्पेंस ड्रामा, चीकाटीलो का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

तेजी से विकसित हो रहे हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में संध्या की यात्रा दिखाई गई है, जो एक ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर है। शोभिता धुलिपाला द्वारा निभाया गया यह किरदार अपने पॉडकास्ट के जरिए बीस साल से निष्क्रिय पड़े एक सीरियल किलर के रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश करती है। फिल्म का निर्देशन शरण कोपिशेट्टी ने किया है और इसका निर्माण डी. सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शंस प्रा. लि. के बैनर तले किया है। इसकी कहानी चंद्र पेम्मराजू और शरण कोपिशेट्टी ने लिखी है। इस फिल्म में शोभिता धुलिपाला और विश्वदेव राचकोंडा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, वहीं चैतन्य विश्वलक्ष्मी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलामणि श्रीनिवास अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। तेलुगु फिल्म 'चीकाटीलो ' का प्रीमियर 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित