मुंबई , फरवरी 24 -- ्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार का का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म सूबेदार का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है, जबकि संवाद सुरेश त्रिवेणी, सौरभ द्विवेदी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखे हैं। ट्रेलर में फिल्म की शानदार और बड़े स्तर पर बनाई गई दुनिया की झलक देखने को मिलती है। इसमें जबरदस्त एक्शन और दमदार दृश्य दिखाए गए हैं। फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में सूबेदार अर्जुन मौर्य का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, आदित्य रावल, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म सूबेदार ,, 05 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में देखी जा सकेगी। फिल्म सूबेदार का ट्रेलर भारत के सख्त और पिछड़े इलाके की कहानी दिखाता है, जहां अवैध रेत खनन के कारण डर और खामोशी का राज है। रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन मौर्य एक अनुशासित, जंग से घायल और दुख से भरा हुआ इंसान है, जो अपने अतीत के साथ जी रहा है। लेकिन उसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब उसका सामना प्रिंस (आदित्य रावल) से होता है। अनिल कपूर ने फिल्म में जबरदस्त गंभीरता और ताकत के साथ अभिनय किया है। उनका एक दमदार डायलॉग है -"फौजी है, सीने में गोली झेल सकते हैं, बेइज्जती नहीं।" इसके बाद कहानी एक तनावपूर्ण और हिंसक टकराव की ओर बढ़ती है, जहां अर्जुन एक निर्दयी दुश्मन का सामना करता है। साथ ही, उसकी अपनी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के साथ उसका तनावपूर्ण रिश्ता कहानी को और भावनात्मक बना देता है। यह फिल्म सख्त और भावुक दोनों है। इसमें अहंकार, दर्द और जिंदा रहने की लड़ाई दिखाई गई है। जब बात इज्जत की हो और मुक्के चलें, तो एक ही नियम है - सूबेदार से पंगा मत लेना।

फिल्म में सूबेदार अर्जुन मौर्य का किरदार निभा रहे अनिल कपूर ने कहा, "इस किरदार को निभाना मेरे करियर का सबसे शक्तिशाली और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक रहा है। सूबेदार अर्जुन एक ऐसा आदमी है जो अनुशासन, बलिदान और गहरे व्यक्तिगत नुकसान से परिभाषित होता है, और इसे स्क्रीन पर जीवंत करना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद संतोषजनक भी था। यह निर्देशक सुरेश त्रिवेनी, विक्रम मल्होत्रा और प्राइम वीडियो के साथ मेरा पहला सहयोग भी है। उनके पैमाने, प्रामाणिकता और साहसी कहानी कहने के दृष्टिकोण ने हमें इस कहानी को उसकी पूरी तीव्रता के साथ दिखाने की स्वतंत्रता दी। इस प्रोजेक्ट का प्रोड्यूस करना भी मेरे लिए उतना ही महत्वपूर्ण था क्योंकि मैं चाहता था कि मैं अपने सर्वोत्तम योगदान दूँ, न केवल एक अभिनेता के रूप में बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में भी। पर्दे के पीछे रचनात्मक रूप से शामिल होना मुझे फिल्म के विज़न में अधिक व्यापक योगदान देने का अवसर मिला। यह यात्रा मेरे सह-कलाकार राधिका, मोना, सौरभ, आदित्य, फैसल और खुशबू के शानदार प्रदर्शन के बिना संभव नहीं होती, साथ ही कैमरे के पीछे की शानदार टीम के साथ। मैं भारत और दुनिया भर के दर्शकों के लिए इस सच्ची, निडर और गहन कहानी का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं, जब इसका प्रीमियर 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से होगा।"फिल्म में श्यामा का किरदार निभा रही राधिका मदान ने कहा,"मेरा किरदार, श्यामा, एक युवा महिला है जो नुकसान, अनकही डर और अंदरूनी ताकत से जूझ रही है, और अपने आप को बचाने के साथ-साथ अपने पिता के साथ टूटे हुए रिश्ते को संभालने की कोशिश कर रही है। मुझे उसमें जो चीज सबसे ज़्यादा पसंद है वह यह कि उसका साहस जोर-शोर वाला नहीं है। यह उसकी सहनशीलता, आत्म-विश्वास और भावनात्मक ईमानदारी से आता है। अनिल कपूर सर जैसे वरिष्ठ अभिनेता के साथ स्क्रीन साझा करना इस फिल्म को वाकई यादगार बना गया। उनके अभिनय की गहराई, अनुशासन और गहनता ने हमारे दृश्य को प्रभावशाली बना दिया, और मैंने बस उन्हें देखकर बहुत कुछ सीखा। सुरेश त्रिवेणी सर के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा रहा। पिछले चार साल से मैं उनके साथ काम करने की कोशिश कर रही थी। वे उन सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। उनके दृष्टिकोण और अद्भुत निर्देशन शैली के तहत पिता-बेटी का संबंध फिल्म की मजबूत और भावनात्मक मूल स्तंभ बन गया है। सूबेदार एक एक्शन ड्रामा है जिसमें असली दिल है, और मैं दर्शकों को श्यामा के सफ़र का अनुभव कराने का इंतज़ार नहीं कर सकती जब फिल्म 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित