कौशांबी , जुलाई 05 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की मृत्यु हो जाने पर मायका पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

सूत्रों के अनुसार अलवारागांव गांव निवासी महेंद्र कुमार की पत्नी खुशबू (35) को गत एक जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर परिजनों ने खुशबू को प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार देर रात प्रसव के दौरान प्रसूता खुशबू और नवजात शिशु की मृत्यु हो गई।

रविवार की सुबह परिजन दोनों शव लेकर अलवारा गांव पहुंचे और पुलिस से प्रसूता और नवजात की हत्या किए जाने की शिकायत की। पुलिस दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित