उदयपुर , फरवरी 08 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2025 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रविवार को उदयपुर में शीतकालीन अध्ययन यात्रा के दौरान शिल्पग्राम का भ्रमण किया।

इस दौरान 11 सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने बंजारा मंच पर विभिन्न लोक कलाओं की जीवंत प्रस्तुतियां देखीं।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि सर्वप्रथम उनका शिल्पग्राम मुख्य द्वार पर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। उसके बाद पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के उप निदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत ने शिल्पग्राम का अवलोकन कराया। वहां प्रदर्शित विभिन्न राज्यों की पारंपरिक झोपड़ियों, मूर्तिकला पार्क , ग्रामीण परिवेश आदि के बारे में बताया।

इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने बंजारा मंच पर लोक कलाकारों द्वारा दी गई लंगा मांगणियार, कालबेलिया, गोंधल, चकरी, डांग आदि लोक संस्कृतियों की प्रस्तुतियां देखी और कलाकारों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित