पटना , मई 10 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक दक्षता को निखारने का सशक्त माध्यम है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के बिहार प्रदेश द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पटना ग्रामीण में दो दिन और एक रात का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र के समापन सत्र में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए।

श्री चौधरी ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

‎ ‎मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन की विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान होते हैं।

‎श्री चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करते हुए संगठनात्मक दक्षता को और निखारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग न केवल कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित