नयी दिल्ली , दिसंबर 22 -- सुशासन पर राष्ट्रीय वेबिनार सीरीज़ (आन-लाइन संगोष्ठियों की श्रृंखला) 2025-26 के अंतर्गत सोमवार को आयोजित 33वीं संगोष्ठी में बिहार के नालंदा और ओडिशा के बारपेटा जले के प्रशासन की श्रेष्ठ पहलों चर्चा की गयी।
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग की एक विज्ञप्ति के अनुसार 'ज़िलों के सर्वांगीण विकास' विषय पर इस संगोष्ठी में बिहार के गया जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने नालंदा ज़िले की पहल और असम के शिवसागर के डिप्टी कमिश्नर आयुष गर्ग ने बारपेटा ज़िले की पहल पर चर्चा की।
ये वेबिनार प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस माध्यम से कराये जाते हैं। इनमें सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पीएम पुरस्कार के पिछले विजेताओं को अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसका उद्देश्य जनपद स्तर की अच्छी पहलों का व्यापक प्रसार और दूसरे जनपदों में उनको लागू करने की प्रेरणा देना है।
आज आयोजित 33वीं वेबिनार की अध्यक्षता प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त सचिव पुनीत यादव ने की और इसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। वेबिनार में पूरे भारत में 800 से ज़्यादा जगहों से राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक सुधार विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टरों, राज्य और ज़िला अधिकारियों, केंद्रीय और राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित