पटना , अगस्त 17 -- जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि जनता ने उनको बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह अपनी पूरी सामर्थ्य से इसका निर्वहन करेंगे।

श्री किशोर ने कहा कि जिस सदन के सदस्य श्री बाबू(श्री कृष्ण सिंह) , अनुग्रह नारायण सिन्हा, कर्पूरी ठाकुर , नीतीश नीतीश कुमार, लालू प्रसाद, रामविलास रामविलास पासवान और सुशील मोदी रहे हैं, उस सदन के सदस्य के तौर शपथ लेना उनेक लिए गौरव की बात है।

इससे पहले बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र उपचुनाव में निर्वाचित हुए श्री किशोर ने आज बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के समक्ष उनके कार्यालय कक्ष में सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।

श्री किशोर के शपथ ग्रहण के दौरान सदन के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव तथा जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित विधायक श्री किशोर ने शपथ ग्रहण के बाद डॉ. कुमार का अभिवादन किया और विधानसभा अध्यक्ष ने भी औचारिक तौर पर उन्हें जरूरी कागजात सौंपे और गुलाब के फूलों से सज्जित गुलदस्ते के साथ उनका विधानसभा के सदस्य के रूप में स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित