नई दिल्ली , अक्टूबर 29 -- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राजधानी में नौरोजी नगर स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) के नए कॉर्पोरेट कार्यालय का गुरुवार को उद्घाटन किया।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस उद्घाटन समारोह में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी , एसईसीआई के प्रबंध निदेशक आकाश त्रिपाठी के साथ-साथ एसईसीआई के वरिष्ठ प्रबंधन और कर्मचारी भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित