लखनऊ , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में हुए कोल्ड स्टोरेज हादसे का संज्ञान लिया है । उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

उन्हाेने कहा कि स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि राहत कार्यों में कोई देरी न हो और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित